खेत संरचना उपयोगी कृषक आर्थिक लाभ का माध्यम बनाएं- विधायक श्री फुन्देलाल सिंह मार्को
कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाकर कृषकों को लाभान्वित करें- श्री हीरा सिंह श्याम
पुष्पराजगढ़ के ग्राम सोनहरा(बरबसपुर) में आयोजित किया गया वाटरशेड महोत्सव
अनूपपुर में आम आदमी पार्टी का जोन स्तरीय सम्मेलन संपन्न, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा अनूपपुर। शहडोल जोन […]
एसईसीएल कर्मचारियों की मिलीभगत से रोड सेल स्टॉक में रोजाना हो रही “छंटाई”, करोड़ों के नुकसान का आरोप अनूपपुर/राजनगर।एसईसीएल हसदेव […]
अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय, कर्मठ एवं विकासशील सोच वाली सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ, […]
📍 कोतमा विकासखंड, अनूपपुरगंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार 25 मई 2026 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड […]
अनूपपुर | विशेष रिपोर्टअनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में हाल ही में सामने आए बहुचर्चित हत्याकांड एवं लूट प्रकरण […]
🔥 बिजुरी | विशेष रिपोर्टबिजुरी की बहुचर्चित किशोरी हत्याकांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह […]

अनूपपुर 28 दिसंबर 2025/ जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं जिसके तहत बनाई गई खेत तालाब संरचना उपयोगी है इसे ग्रामीण,कृषक आर्थिक लाभ का साधन बना सकते हैं। जल संरक्षण जरूरी है प्राकृतिक स्रोतों को बचाना हम सब का नैतिक दायित्व है उक्ताशय के विचार पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री फुन्देलाल सिंह मार्को ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास 2.0 परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनहरा (बरबसपुर) में आयोजित वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने वाटरशेड मिशन के अंतर्गत जल संरक्षण, संवर्धन गतिविधियों के तहत कृषकों को अधिक से अधिक जोड़ने तथा उन्हें लाभान्वित किए जाने की बात कही। उन्होंने वाटरशेड योजना के हितग्राहियो से चर्चा करते हुए योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम ने कहा कि वाटरशेड योजना के माध्यम से लाभान्वित कृषकों का कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाकर कृषकों को लाभान्वित और प्रोत्साहित किया जाए तथा कृषकों को बीज उत्पादन इकाई के रूप में उन्नत बीच का उत्पादन के लाभ से क्षेत्र के कृषक को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार गतिविधियों के तहत जो कार्य किया जा रहा है उससे क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों, कृषको को भी जोड़ा जाए उन्होंने सब्जी उत्पादन तथा टमाटर की खेती के नए आयाम स्थापित करने चलित कोल्ड स्टोरेज तथा कोल्ड स्टोरेज रूम के स्थापना की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह सिंग्राम तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश मरावी ने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित होने की अपील की।
जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम जीलंग में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास 2.0 परियोजना के उपयोगिता तथा किए गए कार्यों से ग्रामीणों को प्राप्त हुए लाभ तथा जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से वाटरशेड यात्रा अभियान के तहत वाटर शेड महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन, जल यात्रा, जल संवाद, श्रमदान, नुक्कड़ नाटक, जन भागीदारी कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास के परियोजना क्रमांक2 के ग्राम जीलंग में आयोजित वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के श्री प्रमोद मरावी,श्री जोगेश्वर चंद्रवंशी जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री संतोष पाण्डेय तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गणेश पाण्डेय, वाटर शेड जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री राजेंद्र कोसरिया एवं श्री रामनाथ कोरी उपयंत्री श्री संजय गुप्ता, श्री चंपालाल पडवार के साथ ही जनपद सदस्य एवं आसपास के ग्रामों के सरपंच, उप सरपंच, पंच एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण और संवर्धन की शपथ उपस्थित जनों द्वारा ली गई