Search The Query

जिले में घरेलू एवं सामुदायिक शौचालयों की सफाई के लिए “स्‍वच्‍छता साजिले में घरेलू एवं सामुदायिक शौचालयों की सफाई के लिए “स्‍वच्‍छता साथी – वॉश ऑन व्हील (SS-WOW)” सेवा प्रारंभ

अनूपपुर 05 जनवरी 2026/ प्रभारी कलेक्टर श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिले के समस्त अधिकारियों को कहा है कि जिले में स्थित सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई एवं रख-रखाव सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा “स्‍वच्‍छता साथी – वॉश ऑन व्हील (SS-WOW)” सेवा प्रारंभ कर दी गई है। यह सेवा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।

इस सेवा के अंतर्गत ग्रामीणजन मोबाइल एप के माध्यम से अपने घरेलू एवं संस्‍था प्रमुख संस्‍थागत शौचालयों की साफ-सफाई हेतु मांग कर सकते हैं। मांग दर्ज होने के उपरांत संबंधित ग्राम पंचायत एवं स्वच्छता साथी द्वारा निर्धारित समय-सीमा में सफाई कराई जाएगी। सेवा का उपयोग करने हेतु नागरिक गूगल प्ले स्टोर से WOW एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप में लॉगिन कर नाम, मोबाइल नंबर, ओटीपी सत्यापन के पश्चात जिला, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत का चयन कर सफाई सेवा हेतु अनुरोध किया जा सकता है।

प्रत्येक सामुदायिक शौचालय की सफाई हेतु 200 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। यह राशि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भुगतान की जाएगी। प्रभारी कलेक्टर ने जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों, पंचायतों एवं नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि इस सेवा का अधिकतम प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को इससे जोड़ें ताकि स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके। यह पहल जिले में स्वच्छ भारत मिशन को नई गति प्रदान करेगी और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।थी – वॉश ऑन व्हील (SS-WOW)” सेवा प्रारंभ

अनूपपुर 05 जनवरी 2026/ प्रभारी कलेक्टर श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिले के समस्त अधिकारियों को कहा है कि जिले में स्थित सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई एवं रख-रखाव सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा “स्‍वच्‍छता साथी – वॉश ऑन व्हील (SS-WOW)” सेवा प्रारंभ कर दी गई है। यह सेवा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।

इस सेवा के अंतर्गत ग्रामीणजन मोबाइल एप के माध्यम से अपने घरेलू एवं संस्‍था प्रमुख संस्‍थागत शौचालयों की साफ-सफाई हेतु मांग कर सकते हैं। मांग दर्ज होने के उपरांत संबंधित ग्राम पंचायत एवं स्वच्छता साथी द्वारा निर्धारित समय-सीमा में सफाई कराई जाएगी। सेवा का उपयोग करने हेतु नागरिक गूगल प्ले स्टोर से WOW एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप में लॉगिन कर नाम, मोबाइल नंबर, ओटीपी सत्यापन के पश्चात जिला, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत का चयन कर सफाई सेवा हेतु अनुरोध किया जा सकता है।

प्रत्येक सामुदायिक शौचालय की सफाई हेतु 200 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। यह राशि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भुगतान की जाएगी। प्रभारी कलेक्टर ने जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों, पंचायतों एवं नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि इस सेवा का अधिकतम प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को इससे जोड़ें ताकि स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके। यह पहल जिले में स्वच्छ भारत मिशन को नई गति प्रदान करेगी और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top