Search The Query
  • Home
  • Bsw
  • कोतमा विकासखंड के सेक्टर क्रमांक 5 में सेक्टर बैठक आयोजित, ग्राम विकास गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा

कोतमा विकासखंड के सेक्टर क्रमांक 5 में सेक्टर बैठक आयोजित, ग्राम विकास गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा

कोतमा विकासखंड के सेक्टर क्रमांक 5 में सेक्टर बैठक आयोजित, ग्राम विकास गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चासमाचार:कोतमा विकासखंड के सेक्टर क्रमांक 5 अंतर्गत नवांकुर संस्था कान्हा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में बुधवार 7 जनवरी 2026 को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भुईला के कार्यालय में दोपहर 12 बजे सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विकासखंड समन्वयक श्री सरीमन साकेत ने की।बैठक में ग्राम स्तर पर संचालित विभिन्न समितियों के सक्रियकरण, आदर्श ग्राम अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए समितियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण को बढ़ावा देने तथा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बोरी बंधान जैसे जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता से करने पर सहमति बनी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, ऊर्जा संरक्षण, कृषि, कुपोषण एवं परिवार नियोजन, तथा डेयरी व गौशाला से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहयोग पर जोर दिया गया।बैठक में सेक्टर की सभी समितियों के पदाधिकारी, CMCLDP के छात्र, परामर्शदाता एवं संस्था प्रभारी उपस्थित रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सरीमन साकेत ने कहा कि ग्राम विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित संस्थाओं और समितियों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों ने प्रस्तावित कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने का संकल्प लिया।

Releated Posts

ग्राम पंचायत कोठी में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न, ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी का लिया संकल्पकोठी।

अनूपपुर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठी में दिनांक 13 मार्च 2026…

ByByVikash Sah Mar 13, 2026

भाटाडांड में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सक्रियकरण बैठक संपन्न

ग्राम भाटाडांड में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सक्रियकरण बैठक संपन्नआज दिनांक 23 फरवरी 2026 को विकासखंड कोतमा…

ByByVikash Sah Feb 23, 2026

विकास खंड कोतमा सेक्टर 05 कोठी में सेक्टर स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

विकास खंड कोतमा सेक्टर 05 कोठी में सेक्टर स्तरीय बैठक का हुआ आयोजनअनूपपुर जिले के विकासा खंड कोतमा…

ByByVikash Sah Feb 11, 2026

साजाटोला में कान्हा जनकल्याण समिति द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳💐

साजाटोला में कान्हा जनकल्याण समिति द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳💐आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को विकासखंड कोतमा,…

ByByVikash Sah Jan 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top