Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • केल्हौरी उद्ववहन सिंचाई योजना का जिला पंचायत सीईओ ने किया अवलोकन

केल्हौरी उद्ववहन सिंचाई योजना का जिला पंचायत सीईओ ने किया अवलोकन

केल्हौरी उद्ववहन सिंचाई योजना का जिला पंचायत सीईओ ने किया अवलोकन

केल्हौरी ग्राम के चरणबद्ध समग्र विकास के संबंध में दिए निर्देश

अनूपपुर 7 जनवरी 2025/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत केल्हौरी स्थित जल संसाधन विभाग की सोन नदी पर 48.98 लाख रुपए से बनाई गई उदवहन सिंचाई योजना का अवलोकन किया गया।
उन्होंने मौके पर पहुंचकर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री से उदवहन सिंचाई परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली, कार्यपालन यंत्री ने अवगत कराया की उद्ववहन सिंचाई योजना के तहत आसपास का 28 हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र लाभान्वित किया जाएगा उन्होंने कहा कि हर खेत तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। जिससे कृषि क्षेत्र के रकबे में वृद्धि होगी।
इस दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री के पी कड़ियाम, पशुपालन विभाग के डॉ योगेश दीक्षित,सरपंच श्री रामपाल सिंह लहरू सहित अन्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्राम पंचायत केल्हौरी पहुंच कर ग्राम की आवश्यक संरचनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए गांव के चरणबध्द विकास के लिए सभी गलियों में सीसी रोड,नाली निर्माण, साफ- सफाई तथा पेयजल की उपलब्धता आदि के निर्देश दिए उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रो में पोषण वाटिका बनाने तथा ग्राम के सभी परिवारों को अक्षय ऊर्जा योजना की जानकारी देते हुए सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए निर्देश दिए।

Releated Posts

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top