Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • भारतीय सेना के स्वयंसेवी बनने अग्नि वीर योजना में पंजीकरण कराए युवा

भारतीय सेना के स्वयंसेवी बनने अग्नि वीर योजना में पंजीकरण कराए युवा

भारतीय सेना के स्वयंसेवी बनने अग्नि वीर योजना में पंजीकरण कराए युवा

अनूपपुर 7 जनवरी 2026/ अग्नि वीर योजना के माध्यम से भारतीय सेना के लिए स्वयंसेवी उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। अग्नि वीर चयन प्रणाली में एक बड़ा नीतिगत बदलाव कर ऑनलाइन मोड में सामान्य प्रवेश परीक्षा को पहले फिल्टर किया गया है जबकि पुरानी प्रणाली के अनुसार पहले शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाती थी। ऐसा यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य किया गया है कि चयनित अग्नि वीरों के पास भारतीय सेना में शामिल की जा रही नई हथियार प्रणाली की तकनीक को आत्मसात करने के लिए पर्याप्त ज्ञान का स्तर हो। अग्नि वीर योजना के तहत युवाओ द्वारा बड़ी संख्या में पंजीकरण कराया जा रहा है।
बताया गया है कि भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए 95,337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है राज्य से पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि सेना मुख्यालय द्वारा जारी आधी रिक्तियां राज्य के पंजीकरण आंकड़ों पर आधारित होती है।
अग्नि वीर योजना के तहत चयन बहुत ही प्रतिस्पर्धात्मक और रिक्ति और योग्यता आधारित है। पंजीकृत अभ्यर्थियों में से लगभग 40% सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं और अंततः लगभग 20% ही भर्ती रैली में सफल होते हैं इसलिए पंजीकरण बढ़ाने और अभ्यर्थियों को अभ्यास करने और चयन की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने अगला कामन प्रवेश परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी।
मध्य प्रदेश के युवाओं को अग्नि वीर योजना का लाभ प्राप्त हो इसलिए मध्य प्रदेश में सेना भर्ती कार्यालय का विवरण निम्न अनुसार है।
सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल Email Id: aro.bpl@gmail.comTele No: 0755-2539948 & 9039018588
सेना भर्ती कार्यालय, महुEmail Id: aromhow@gmail.comTele No: 6238 & 07324-292567
सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुरEmail Id: dirrtgrohq@gmail.com Tele No: 7247028996
सेना भर्ती कार्यालय, ग्वलियरEmail Id: poly-2024@gov.in Tele No: 0751-2466414
जिले के युवाओं से अग्नि वीर योजना के स्वयंसेवी उम्मीदवार के लिए पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top