Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • जहां सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही उन ब्लैक स्पोर्ट्स को चिन्हित कर

जहां सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही उन ब्लैक स्पोर्ट्स को चिन्हित कर

जहां सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही उन ब्लैक स्पोर्ट्स को चिन्हित कर करें सुरक्षात्मक उपाय- कलेक्टर

यातायात, परिवहन एवं पुलिस के अधिकारी समन्वय स्थापित कर करें ब्लैक स्पॉट्स का सुधार कार्य- कलेक्टर

नेशनल हाईवे के ब्लैक स्पॉट्स पर रेड कलर का लगवाए रंबल स्ट्रिक- कलेक्टर

यात्री, स्कूल बस एवं कमर्शियल वाहन का अभियान चलाकर करें सतत चेकिंग- पुलिस अधीक्षक

सभी बस संचालकों से स्पीड रेगुलेशन यंत्र का कराएं उपयोग- पुलिस अधीक्षक

बदरा तिराहा एवं पसला रोड के हाईवे ब्लैक स्पॉट्स में त्वरित सुरक्षात्मक व्यवस्था करने के निर्देश

कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

अनूपपुर 8 जनवरी 2025- कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन तथा चिन्हित ब्लैक स्पॉटों पर दिए गए निर्देशों एवं सुधारात्मक कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री पंचोली ने सड़क निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में जहां सर्वाधिक दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं, उन ब्लैक स्पॉटों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर वहां तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं, जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने यातायात, परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जिले के समस्त ब्लैक स्पॉटों पर गंभीरता के अनुसार सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर, डंबल स्ट्रिप, संकेतक बोर्ड आदि आवश्यक सुरक्षा उपकरण प्राथमिकता से स्थापित किए जाएं, ताकि सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा जिले के प्रमुख दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉटों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस पर अवगत कराया गया कि जिले में बदरा तिराहा तथा पसला रोड हाईवे पर सर्वाधिक दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। बदरा तिराहे में प्रकाश व्यवस्था की कमी, सड़क पर कर्व तथा अचानक मोड़ होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं। इसी प्रकार पसला रोड पर भी सड़क कर्व होने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। उक्त तथ्यों के आधार पर कलेक्टर ने इन दोनों स्थलों सहित नेशनल हाईवे के चिन्हित ब्लैक स्पॉटों पर रेड कलर के रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मोतीउर रहमान द्वारा पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि धार्मिक एवं पर्यटन नगरी अमरकंटक में छत्तीसगढ़ क्षेत्र से आने वाली बसों की परमिट, बीमा, फिटनेस, वाहन चालक का लाइसेंस आदि की नियमित जांच की जाए तथा वाहन चालकों का रिकॉर्ड संधारित किया जाए, जिससे जिले में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने कमर्शियल वाहनों एवं स्कूल बसों की भी नियमित जांच करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि स्कूल बसों का उपयोग केवल विद्यालयीन प्रयोजन हेतु ही हो, अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अमरकंटक क्षेत्र में आवागमन करने वाली बसों में स्पीड रेगुलेटर अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश परिवहन अधिकारी एवं यातायात विभाग को दिए गए, ताकि किरर घाट क्षेत्र में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके तथा बसों की गति सड़क की स्थिति के अनुसार नियंत्रित रह सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के कोतमा क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा में क्रेन एवं एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने क्रेन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा एंबुलेंस में चालक एवं प्राथमिक उपचार व्यवस्था सुदृढ़ रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के नगरीय क्षेत्रों कोतमा, बिजुरी, अनूपपुर, जैतहरी, अमरकंटक एवं अमलाई में राजस्व, नगर पालिका एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध रोको टोको अभियान चलाने के निर्देश दिए तथा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारियों को अमरकंटक में नर्मदा जयंती, मकर संक्रांति एवं महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जैन मंदिर के समीप क्षेत्र को “नो पार्किंग जोन” घोषित करने तथा मेला मैदान में सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके एवं आमजन को असुविधा से बचाया जा सके।

बैठक में बस स्टैंड निर्माण कार्य में प्रगति लाने, रेल्वे ब्रिज निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने, तुलरा चौक पर आवश्यक साइन बोर्ड एवं स्पीड ब्रेकर लगाए जाने, चचाई तिराहे पर हेवी लोडेड वाहनों के आवागमन के कारण क्षतिग्रस्त हो रही सड़क के नियमित मरम्मत एवं संधारण कार्य को सतत रूप से कराए जाने, राजेंद्रग्राम से भुंडा कोना मार्ग तथा किरर घाट क्षेत्र में रिफ्लेक्टर लगाने सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, जिला परिवहन अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह गौतम सहित नेशनल हाईवे, मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, स्टेट हाईवे सहित अन्य सड़क निर्माण से जुड़े विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top