Search The Query
  • Home
  • Bsw
  • सेक्टर स्तरीय ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ कार्यक्रम भुईला में सफलतापूर्वक संपन्न

सेक्टर स्तरीय ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ कार्यक्रम भुईला में सफलतापूर्वक संपन्न

सेक्टर स्तरीय ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ कार्यक्रम भुईला में सफलतापूर्वक संपन्न
भुईला | कोतमा विकासखंड —
आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को विकासखंड कोतमा के सेक्टर क्रमांक 5 अंतर्गत नवांकुर संस्था कान्हा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में ग्राम भुईला स्थित मड़िया माता मंदिर परिसर में सेक्टर स्तरीय चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को मध्य प्रदेश शासन के बीते दो वर्षों के कार्यकाल में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक एवं प्रेरित करना रहा। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जरूरतों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री सरीमन साकेत जी ने शासन की प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जागरूक बनें और शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।
नवांकुर संस्था प्रतिनिधि श्री महेंद्र कुमार यादव जी ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी एवं ग्राम विकास में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं परामर्शदाता श्री प्रिंस पांडे जी ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में श्री लल्लू प्रसाद पटेल, श्री रामलाल पटेल, श्री शिव कुमार पटेल, श्री लल्लन सिंह पाव, श्री शीतल पाव, श्री श्यामलाल रविदास, श्री कमल पटेल, श्री राजकुमार पाव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्री रामचंद्र पटेल, श्री राजकुमार यादव एवं श्री लक्ष्मी कुशवाहा की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं — सरस्वती पाव, लक्ष्मी प्रजापति, शालिनी पांडे एवं रेखा कुशवाहा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
चौपाल कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता जताई।

Releated Posts

ग्राम पंचायत कोठी में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न, ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी का लिया संकल्पकोठी।

अनूपपुर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठी में दिनांक 13 मार्च 2026…

ByByVikash Sah Mar 13, 2026

भाटाडांड में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सक्रियकरण बैठक संपन्न

ग्राम भाटाडांड में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सक्रियकरण बैठक संपन्नआज दिनांक 23 फरवरी 2026 को विकासखंड कोतमा…

ByByVikash Sah Feb 23, 2026

विकास खंड कोतमा सेक्टर 05 कोठी में सेक्टर स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

विकास खंड कोतमा सेक्टर 05 कोठी में सेक्टर स्तरीय बैठक का हुआ आयोजनअनूपपुर जिले के विकासा खंड कोतमा…

ByByVikash Sah Feb 11, 2026

साजाटोला में कान्हा जनकल्याण समिति द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳💐

साजाटोला में कान्हा जनकल्याण समिति द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳💐आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को विकासखंड कोतमा,…

ByByVikash Sah Jan 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top