Search The Query
  • Home
  • पुलिस
  • अनूपपुर : पेट्रोल पंप मालिक के घर हुई चोरी का खुलासा, गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

अनूपपुर : पेट्रोल पंप मालिक के घर हुई चोरी का खुलासा, गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

अनूपपुर : पेट्रोल पंप मालिक के घर हुई चोरी का खुलासा, गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार
अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बदरा में पेट्रोल पंप संचालक के घर हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बदरा निवासी नागेन्द्र कुमार अवस्थी (44) ने 20 जनवरी 2026 को थाना भालूमाड़ा में सूचना दी थी कि एम.एन. सिंह पेट्रोल पंप के मालिक संग्राम सिंह अपने परिवार सहित इलाज कराने नागपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा हुआ था। इसी दौरान 19-20 जनवरी की रात करीब 1:30 से 2:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली।
मामले में थाना भालूमाड़ा में अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन चोर नकाब पहनकर आते-जाते दिखाई दिए, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को यह भी पता चला कि चोर घटनास्थल तक पहुंचने के लिए इनोवा कार का उपयोग कर रहे थे।


जांच के दौरान टोल नाका मैनटोला (बिजुरी) के सीसीटीवी फुटेज में 20 जनवरी की रात 3:35 बजे एक इनोवा कार क्रमांक CG 16 CG 2914 मनेन्द्रगढ़ की ओर जाती दिखाई दी, जिसमें पांच लोग सवार थे। वाहन नंबर की जांच करने पर वह वाहन कुर्बान रजा खान निवासी तिलईधार थाना सीतापुर जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) के नाम पर दर्ज पाया गया।
पुलिस ने वाहन मालिक कुर्बान रजा खान को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि उसके मामा ससुर जब्बीर खान, दोस्त आरिफ खान, नंदलाल उर्फ नंदू गिरी, पास्टर उर्फ मानवेंद्र लकड़ा और अनीश उर्फ गोल्डन ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के जेवरात अंबिकापुर के चांदनी चौक स्थित माँ अन्नपूर्ण ज्वेलर्स के संचालक नीरज सोनी को करीब 9 लाख रुपये में बेच दिए गए थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश उर्फ गोल्डन, नंदलाल उर्फ नंदू गिरी, वाहन मालिक कुर्बान रजा खान और जेवर खरीदने वाले नीरज सोनी को गिरफ्तार किया। नीरज सोनी के कब्जे से करीब 1 किलो 700 ग्राम चांदी के जेवरात (पायल, कड़ा, बिछिया) और लगभग 2 तोले सोने की एक चैन जब्त की गई। साथ ही आरोपी कुर्बान रजा खान की इनोवा कार भी जब्त कर कोतवाली अंबिकापुर में खड़ी करा दी गई।
पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए 8 मार्च 2026 को फरार चल रहे दो आरोपियों मोहम्मद आरिफ खान (28) निवासी बिशुनपुर थाना सीतापुर और मोहम्मद जसबीर खान (47) निवासी रायकेरा गांधीपारा जिला अंबिकापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जसबीर खान से 50 हजार रुपये नगद तथा आरिफ खान से 27 हजार 50 रुपये नगद और सोने के तीन लॉकेट बरामद किए गए।
दोनों आरोपियों को न्यायालय कोतमा में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया। इस प्रकरण का एक अन्य आरोपी पास्टर उर्फ मानवेंद्र लकड़ा अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही है।

Releated Posts

अनूपपुर में पुलिस पर जानलेवा हमला, चौकी प्रभारी समेत दो जवान गंभीर

कर्तव्य निभा रहे पुलिसकर्मियों पर कायराना हमला, इलाके में बढ़ी चिंतासमाचार: अनूपपुर जिले के सरई चौकी क्षेत्र में…

ByByVikash Sah Apr 22, 2026

अनूपपुर में स्मार्ट ट्रैफिक पुलिसिंग लागू

पुलिस अधीक्षक की पहल पर यातायात पुलिस को मिले हाईटेक उपकरण, पारदर्शिता और सख्ती दोनों बढ़ेंगी अनूपपुर |…

ByByVikash Sah Mar 18, 2026

भारतीय सेना (अग्निवीर) में भर्ती के लिए आवेदन 1 अप्रैल तक

भारतीय सेना (अग्निवीर) में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top