Search The Query
  • Home
  • anuppur b j p party
  • कोल इंडिया ने रचा इतिहास : पहली बार एक अरब टन से अधिक कोयला उत्पादन, देश का गौरव बढ़ाया

कोल इंडिया ने रचा इतिहास : पहली बार एक अरब टन से अधिक कोयला उत्पादन, देश का गौरव बढ़ाया

कोल इंडिया ने रचा इतिहास : पहली बार एक अरब टन से अधिक कोयला उत्पादन, देश का गौरव बढ़ाया

नई दिल्ली/अनूपपुर।जनकलम संपादक विकास कुमार

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने स्थापना काल के इतिहास में पहली बार एक अरब टन से अधिक कोयले का उत्पादन किया है। इस उपलब्धि से न केवल कंपनी का गौरव बढ़ा है, बल्कि पूरे देश की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हुई है।

कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने इस अवसर पर कोल इंडिया के सभी श्रमिकों और अधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उत्पादन का आंकड़ा नहीं है, बल्कि देश के श्रमिकों की मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।

मंत्री रेड्डी ने कहा कि कोल इंडिया के श्रमिक कठिन परिस्थितियों में भी दिन-रात काम कर देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। कोयले का यह ऐतिहासिक उत्पादन भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और खाद्य सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

उन्होंने इस अवसर पर यह भी घोषणा की कि श्रमिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए दो अहम योजनाएँ शुरू की जाएंगी। पहली, वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक श्रमिक को एक करोड़ रुपये तक का बीमा कवर और 25 लाख रुपये का अतिरिक्त सहायता प्रावधान किया जाएगा। दूसरी, कार्यस्थल पर सम्मान, समानता और गौरव को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस उपलब्धि पर कोल इंडिया के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों में उत्साह और गर्व का माहौल है। जगह-जगह मिठाई बांटकर और बधाइयाँ देकर इस सफलता का जश्न मनाया गया।

Releated Posts

जनप्रिय नेता राकेश पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सांसद हिमाद्री सिंह ने बनाया एसईसीएल हसदेव क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि

अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय, कर्मठ एवं विकासशील सोच वाली सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी…

ByByVikash Sah Jun 1, 2026

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर अनूपपुर में जिला कार्यालय का भूमिपूजन

समाचार:भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अनूपपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय…

ByByVikash Sah Apr 6, 2026

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में गूंजा वैचारिक मंथन

अनूपपुर संवाददाताअनूपपुर। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित पंडित…

ByByVikash Sah Mar 20, 2026

महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

भाजपा मंडल बिजुरी में 20–21 मार्च को होगा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को…

ByByVikash Sah Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top