Search The Query

भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, अनिल गुप्ता का कब फूकेंगी पुतला, अपमानित महिला को कब मिलेगा न्याय

भाजपा के कथनी करनी में अंतर, पार्टी के नियम सिर्फ दिखावा

अनूपपुर जनकलम संपादक विकास कुमार

कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्व. माताजी के लिए अपशब्दों को प्रयोग करने तथा मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सर्वाधिक शराब पीने वाली बताने पर देशभर की मातृशक्ति में आक्रोश हैं। राहुल गांधी सहित समूची कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदीजी को गाली देते-देते अब उनकी स्वर्गीय माताजी को गालियां देने लगे हैं। कांग्रेसियों ने निर्लजता की सारी हदें पार कर ली हैं। मातृशक्ति का यह अपमान देश की जनता सहन नहीं करेगी। कांग्रेसियों को उनके कर्मों की सजा अवश्य देगी। अनूपपुर भाजपा जिला कार्यालय से नगर में रैली निकालकर तथा राहुल गांधी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया गया।

अब भाजपा अपने पार्टी के बकवास करने वाले नेताओ पर लगाम नहीं लगा पा रही और दूसरे पार्टी के नेताओ पर लगाम लगाने के लिए पुतला फूंक रही है। अभी कुछ दिन पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष व भाजपा जिला महिला महामंत्री नवरत्नी शुक्ला को सार्वजनिक मंच से अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए अपने ही पार्टी के महिला को कुलक्षणी, पिसाच शब्द कहकर अपमानित किया था, तब भाजपा का न्याय कहा गया था, महिला को अपमानित करने वाले अनिल गुप्ता का पुतला क्यू नही फूंका, भाजपा अनिल को पार्टी से बाहर नही कर पा रही है, 5 दिन गुजर गए कार्यवाही तो छोड़ भाजपा एक नोटिस तक जारी नहीं पाई। अनिल गुप्ता की पिछली करनी क्या-क्या है सब जानती हैं फिर भी चुप बैठी है, भाजपा के कथनी और करनी में बहुत अंतर दिखाई दे रहा है। भाजपा अपने ही पार्टी की महिला को न्याय दिलाने में असहाय दिख रही है। क्या अनिल गुप्ता पार्टी के नियमों से ऊपर है, या उनका कद इतना बड़ा हो गया है कि पार्टी कार्यवाही नही कर पा रही है। ऐसे भाजपा पूरे देश की महिला समाज की रक्षा कैसे कर पायेगी। पुतला दहन में एक बात और भी देखने को मिला जिस भाजपा महिला मोर्चा के एक महिला को अपमानित किया, वही भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य दूसरी महिला के अपमानित होने पर पुतला फूंक रही है, यह भाजपा और महिला मोर्चा का दोहरा चरित्र हैं। भाजपा के लिए अनिल गुप्ता सांप छुछुन्दर जैसे किस्सा वाला हाल हों गया है न निगल सकता न ऊगल सकता। इस मामले में अब कई पार्टी, महिला मोर्चा, ब्राम्हण समाज ने अनिल गुप्ता के खिलाफ कार्यवाही के लिए मोर्चा खोल दिया है, अब देखने वाली बात यह होगी कि बकरे की मम्मी कब तक खैर मना पाएगी। भाजपा पार्टी अगर कार्यवाही करती हैं तो नही करती तो दोनों मामलों में घिरती नजर आ रही हैं। भाजपा मे दम हो तो अनिल गुप्ता का पुतला फूंक कर व कार्यवाही करके दिखाए। भगवान भाजपा पार्टी को सद्बुद्धि दे, की कुछ ऐसा करे जिससे पार्टी की साख बच जाए।

Releated Posts

जनप्रिय नेता राकेश पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सांसद हिमाद्री सिंह ने बनाया एसईसीएल हसदेव क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि

अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय, कर्मठ एवं विकासशील सोच वाली सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी…

ByByVikash Sah Jun 1, 2026

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर अनूपपुर में जिला कार्यालय का भूमिपूजन

समाचार:भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अनूपपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय…

ByByVikash Sah Apr 6, 2026

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में गूंजा वैचारिक मंथन

अनूपपुर संवाददाताअनूपपुर। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित पंडित…

ByByVikash Sah Mar 20, 2026

महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

भाजपा मंडल बिजुरी में 20–21 मार्च को होगा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को…

ByByVikash Sah Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top